Jharkhand Nama

धूमधाम से हुआ शस्त्र पूजा एवं रावण दहन

विजयत्सव समिति ने किया शस्त्र पूजन व रावण दहन

शहर के राजापाड़ा स्थित राजबाड़ी मैदान में रावण दहन का हुआ आयोजन

विधि विधान के साथ पुरोहित ने किया शस्त्र पूजन

  (झारखंड नामा)पाकुड़ शहर के राजबाड़ी स्थित मैदान में मंगलवार को विजयोत्सव के मौके पर वियजत्सव समिति की ओर से रावण दहन सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन नित्य काली मंदिर के पुरोहित भरत भूषण मिश्रा ने विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर किया गया। पूजा में यजमान के रूप में प्रसन्ना मिश्रा, रंजीत चौबे मौजूद थे। शस्त्र पूजन के उपरांत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राम, लक्ष्मण व हनुमान की झांकी लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र रहा। राम व लक्ष्मण ने तीर चलाकर रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति के अतिथि राची से आए सन्नी टोप्पो, व साहेबगंज जिला से आए संतोष तिवारी ने लोगो को संबोधन किया ,वही प्रसन्ना मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि असत्य पर सत्य के जीत का प्रतीत को विजया दमशी पर्व के दिन में मनाया जाता है। इसी दिन प्रभु श्रीराम ने रावण को पराजित कर सत्य पर जीत पाया था। उसके उपरांत अन्य प्रवक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर अपने अपने विचार रखे। वही कार्यक्रम के दौरान अपना रक्त देकर दूसरों की जान बचाने वाले 100 रक्तवीर को समिति के द्वारा प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत रावण दहन किया गया। पहली बार शहर में रावण दहन का भव्य कार्यक्रम किये जाने से राम भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। रावण दहन में काफी संख्या में जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। क्रायक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम स्थल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम स्थल में प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार, एसआई शुभम कुमार सहित अन्य महिला व पुरुष पुलिस जवान मौजूद थे। मौके पर सागर चौधरी , राहुल सिंह ,शुभम गुप्ता, रवि भगत, अजय भगत, अमर ठाकुर, अमर सिंह, मोनू तिवारी, बादल साहा, पियूष दुबे, चंदन प्रकाश,जीत दुबे, सत्यम कृष्णा ,जितेंद्र सिन्हा, धीरज राज गुप्ता, गणेश शर्मा,दिनू मंडल,विजय यादव,संतोष टिब्रीवाल ,गोपाल सिंह,नंदलाल ओझा, हर्ष भगत, विशाल कुमार, भरत यादव , राहुल राय, अशोक वर्मा, नवजोत प्रिंस सहित दर्जनों उपस्थित थे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!