Pbks Vs Lsg Playing 11:पंजाब से पिछली हार का हिसाब बराबर करने उतरेगी लखनऊ की टीम, धवन की हो सकती है वापसी

पंजाब के कप्तान धवन कर सकते हैं वापसी
दूसरी ओर पंजाब किंग्स पिछले दो मैच हारने के बाद वापसी की कोशिश में होगी। नियमित कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के कारण तीन मैच नहीं खेल सके लेकिन इस मैच में वापसी कर सकते हैं। पंजाब ने अपनी गलतियों से कुछ मैच गंवाए हैं लेकिन अब कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी। शीर्षक्रम पर प्रभसिमरन सिंह और मैथ्यू शॉर्ट को टिककर खेलना होगा जबकि लियाम लिविंगस्टोन अभी तक अपनी लय में नहीं दिखे हैं। कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया और वे इसे बरकरार रखना चाहेंगे। अर्शदीप सिंह नई और पुरानी दोनों गेंद से प्रभावी रहे हैं। टीम को अब कैगिसो रबादा और नाथन एलिस में से एक को चुनना होगा जो आसान नहीं है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर/क्विंटन डीकॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, नवीन उल हक, शिवम मावी, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, सैम करन, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, सिकंदर रजा, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।

Source link

Author:

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज