
आख़िर खदानों तक बारुद उपल्ब्ध करवाने में नियमों की होती है अनदेखी
खदान मालिक को ब्लास्टिंग की परमिशन किनके द्वारा होती हैं जारी
पाकुड जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर में एक पत्थर खदान में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल। जिसकी इलाज पाकुड के एक निजी नर्सिंग होम में चल रही है। सूत्रों के मुताबिक खदान में पहले से विस्फोटक लगा हुआ था इसकी जानकारी खदान मालिक ने मजदूर को नहीं दी थी। जैसे ड्रिल मैन बोर करना शुरू किया अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गई। जिससे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, सूत्र बताते है कि खदान मालिक मामले को रफा दफा करने के लिए लगे हुए थे और गंभीर रूप से घायल मजदूरों का ईलाज निजी क्लीनिक पर करवा रहे थे आखिर यह सवाल भी लाजमी है जब किसी खनन क्षेत्र में इस तरह की दुर्घटना घटित होती हैं तो इस पर खदान मालिक के विरूद्ध कांड दर्ज होना है और प्रसासन के द्वारा मजदूरों का बयान दर्ज़ करना होता है जिस कारण से मजदूरों को निजी क्लीनिक में रखा गया है इस तरह देखा जाए तो यह भी नियम विरूद्ध हैं
Author: Jharkhand Nama
News portal





