प्रतिबंध लॉटरी का धंधा रेलवे फाटक में जोरों पर तीन की जोड़ी पाकुड़ रेलवे फाटक में है मचा रही है धमाल
कौन है मुस्ताक कंपनी बना कर लाखो की कर रहे है अवैध कमाई

झारखंड नामा: पाकुड़ जिले के रेलवे फाटक में लॉटरी का प्रचलन जोरों पर है, साथ कई लोगों ने एक साथ जोड़ी बनाकर पाकुड़ रेलवे फाटक मैं अपना अच्छा खासा पकड़ बना रखा है सोनू असलम और मुस्ताक का संरक्षण है इन लोगों को मुकेश पाकुड़ बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है,एटीएम लॉटरी का कारोबार मुस्ताक द्वारा धड़ल्ले से जारी रहने की खबरें है कागज की छपाई कर लॉटरी माफिया मुस्ताक हो रहे है मालामाल, लॉटरी टिकट माफियाओं का बेरोकटोक आवागमन है जिसका लाभ पश्चिम बंगाल व पाकुड़ के लॉटरी टिकट माफियाओं को मिलता है। जानकारों का माने तो पाकुड़ जिले के स्थानीय माफियाओं को मुस्ताक नामक व्यक्ति अपने शरण में लेकर रोज एक नया नया लॉटरी बेचने वाले को पैदा कर रहे है जो बेरोजगार युवको को लॉटरी टिकट से करोड़ो रुपया कमाने हसीन सपना दिखाकर खुद रुपया कमाकर लाल हो रहे है। इस धंधे में इन दिनों पढ़े लिखे बेरोजगार युवको को लॉटरी माफिया मुस्ताक अंसारी द्वारा टार्गेट किया जाता है, इस कारोबार में युवको को जोडकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में साइकिल व मोटर साइकिल से लॉटरी टिकट के साथ भेजा जाता है। इसमें तय की गई एक मोटी रकम दिया जाता है। धंधे में जुड़ने के बाद इन युवको द्वारा मजदूर व गरीब तबके के लोगो को हसीन सपना दिखाकर टार्गेट किया जाता है। जानकारों का माने तो पाकुड़ जिला के प्रखंड में दर्जनों मुस्ताक अंसारी जैसे लोग इस अवैध लॉटरी टिकट के कारोबार में जुड़े है, जो प्रतिदिन गरीबो के तिजोरी में जमा की गई भविष्य की जमा पूंजी को हसीन सपना दिखाकर गरीबों का पैसा उनकी जेब से निकाल लेते है
Author: Jharkhand Nama
News portal





