कौशल जागरुकता को हरी झंडी दिखाकर उप विकास आयुक्त लोहरदगा ने किया रवाना

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वधान में कौशल जागरूकता रथ एवं नुक्कड़ नाटक वाहन को उप विकास आयुक्त महोदया के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना 

झारखंड नामा संवाद सूत्र लोहरदगा: श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वधान में आज दिनांक 29 मई 2023 को जिला परिषद लोहरदगा के परिसर से मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत कौशल विकास एवं प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए कौशल जागरूकता रथ एवं नुक्कड़ नाटक वाहन को उप विकास आयुक्त महोदया के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण का प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया गया । मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत 18 से 35 वर्ष के युवा वर्ग के युवकों को कौशल विकास से जोड़ने एवं उनमें कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न ट्रेडों में जैसे की डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेलरिंग ब्यूटीशियन, इलेक्ट्रीसिन इत्यादि में शैक्षणिक योग्यता अनुसार नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है । प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्रों में रोजगार से जोड़ने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सुविधा प्रदान की जाती है। योजना अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1 800 123 3 444 पर कॉल करके अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मौके पर जिला नियोजनालय पदाधिकारी, लोहरदगा, अवनीश विद्यार्थी एमजीएनएफ लोहरदगा एवं अन्य उपस्थित थे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज