उपायुक्त ने अनुकंपा के आधार पर दो को नियुक्ति पत्र सौंपा

उपायुक्त ने अनुकंपा के आधार पर दो लोगों के बीच बांटा नियुक्ति पत्र, कहा अनुशासित होकर करें काम

झारखंड नामा संवाद सूत्र पाकुड़: समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री वरूण रंजन ने मृत सरकारी सेवक के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा अरेनस्ट सोरेन, पिता- स्व० स्टेफान सोरेन ग्राम- मोहनपुर, थाना- पाकुड़िया, जिला- पाकुड़ को समाहरणालय संवर्ग में लिपिक के पद पर नियुक्त किया गया (2) लोरेस सोरेन, भाई- रेजुराज सोरेन, ग्राम:- मोरटांगा, पोस्ट:- पुराना दुमका, जिला- दुमका को समाहरणालय संवर्ग में लिपिक के पद पर नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र देने के दौरान उपायुक्त  वरूण रंजन ने अनुशासित होकर कार्य करने तथा अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा सजग रहने का निर्देश दिया मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष समेत अन्य उपस्थित थे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज