- डीडीसी ने किया मनरेगा योजना का औचक निरीक्षण, मजदूरों को कार्य करते हुए पाया

झारखंड नामा संवाद सूत्र
शनिवार को उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर अचानक हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत तोड़ाई, बाबुपूर एवं मोहनपुर पंचायत में मनरेगा के द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यों की निगरानी करने पहुंचे। योजनाओं में मजदूरों को कार्य करते देख संतुष्ट हुए तथा अधिक से अधिक मजदूरों को कार्य की मांग करने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया। डीडीसी ने कहा कि हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मनरेगा योजना की कार्यशैली में काफी सुधार आया है। ग्रामीणों को रोजगार के साथ -साथ बिरसा हरित ग्राम योजना एवं बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना का लाभ भी मिल रहा है। गुणवत्ता पूर्ण कार्य देखकर कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को टिकाऊ सूचनापट्ट सभी पंचायतों में लगाने का निर्देश दिया। साथ ही अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।

मौके पर परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, सहायक अभियंता रंजीत हेम्व्रम, कनीय अभियंता परेश भारती एवं रोजगार सेवक, मुखिया तेरेशा टुडु सहित अन्य उपस्थित पाय गये
Author: Jharkhand Nama
News portal





