डॉक्टर की लापरवाही से लक्ष्मी नर्सिंग होम में डिलीवरी मरीज की हुई मौत नर्सिंग होम के संचालक पर लगाया परिजनों ने लापरवाही एवं हत्या का आरोप
लक्ष्मी नर्सिंग होम अवैध रूप से नियम कानून को ताक पर रखकर चला रहे हैं नर्सिंग होम -ज़िला परिषद् उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत
पाकुड़ जिले में कितने हैं वैध और कितने हैं अवैध नर्सिंग होम इसकी जांच है अनिवार्य -उप प्रमुख अब्दुल गनी हिरणपुर
झारखंड नामा ब्यूरो: पाकुड़ नगर थाना के अंतर्गत गोविंदपुर (तलवा डांगा) गांव में स्थित लक्ष्मी नर्सिंग होम मैं हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर गांव की रहने वाली एक गर्भवती महिला की मौत सीजर ऑपरेशन के बाद हो गई वही महिला के मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया इसी बीच नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तहकीकात की खबर मिलते ही जिला परिषद के उपाध्यक्ष अशोक भगत तथा हिरणपुर प्रखंड के उप प्रमुख मोहम्मद गनी मौके पर पहुंचे और परिजनों से सारी वस्तु की स्थिति की जानकारी ली. मृतिका रूपवान बीवी की मां अलीमा बीवी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी पुत्री गर्भवती थी और बच्चे के जन्म को लेकर सबसे पहले सदर अस्पताल ले जाया गया और वहां के चिकित्सकों के द्वारा रेफर किया गया और इसके बाद मैं अपनी पुत्री को लेकर लक्ष्मी नर्सिंग होम पहुंची और शनिवार देर रात सीजर के जरिए बच्चे का जन्म हुआ वही बच्चे के जन्म के कुछ देर के बाद ही मेरी पुत्री की मौत हो गई उन्होंने कहा कि चिकित्सक के द्वारा सही से इलाज नहीं करने के कारण मेरी पुत्री की मौत हुई है। वही मौके पर पहुंचे जिला परिषद के उपाध्यक्ष ने इसकी सूचना सिविल सर्जन को दी और सिविल सर्जन के निर्देश पर डीएस डॉ एस के झा नर्सिंग होम पहुंचे और सभी तत्वों की जांच की जांच के बाद उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया में यह लापरवाही का मामला सामने आ रहा है नर्सिंग होम के संचालन को लेकर जो नियम बनाए गए हैं उसका भी पालन पूरी तरह से नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी जाएगी इसके बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बाइट डॉ एसके झा डीएस पाकुड़ बाइट आर पी सिंह एसआई बाइट परिजन
Author: Jharkhand Nama
News portal





