कालीदासपुर में 4 लाख 51 हजार रुपए के बने सिंचाई कूप धसने के कगार में

कालीदासपुर में 4 लाख 51 हजार रुपए के बने सिंचाई कूप धसने के कगार में

झारखंड नामा/सुबल यदुवंशी 

 

पाकुड़ जिले में इन-दिनों केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजनाओं की धज्जियां जिला प्रशासन के नाम के नीचे प्रखंड स्तरीय वरीय अधिकारियों की मिलीभगत से सड़क पर उड़ती धूल की तरह उड़ाई जा रही है,ऐसा ही एक ताजा मामला पाकुड़ सदर प्रखंड के कालीदासपुर गांव में मनरेगा के तहद बन रहे धानी मरांडी के जमीन पर सिंचाई कूप में गड़बड़झाला देखने को मिला आपको बता दे की उक्त सिंचाई कूप 4 लाख 51 हजार रूपए की लागत से बनी है जो की धसने की कगार में है और बालू के जगह डस का उपयोग किया गया है इन दिनों सदर प्रखंड में मनरेगा योजना में लूट की होड़ मची है एक तरफ जहां मनिरामपुर में ढोभा निर्माण कार्य में जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया था उस मामले को भी गंभीरता से प्रखंड विकास पदाधिकारी सफीक आलम के द्वारा नही लिया गया उस मामले में भी लीपापोती कर दिए गई, अब देखना वाली बात यह है की प्रखंड विकास पदाधिकारी सफीक आलम कालीदासपुर में घटिया सिंचाई कूप निर्माण में लीपापोती करते है या करवाई, आपको बता दें कि सरकार करोड़ों रुपया खर्च कर राज्य के अंदर हो रहे पानी की समस्या को दूर करने के लिए सिंचाई कूप निर्माण करा रहे है तो एक तरफ राज्य सरकार के ही प्रशासन और बिचौलिया के मिलीभगत से सरकार के जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर नही उतार पाते सिर्फ और सिर्फ सरकार के जनकल्याणकारी योजनाएं कागजों में ही सिमटकर रह जाते है,

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज