उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पीडब्ल्यूडी चौक अवस्थित सिद्धू कान्हु की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

हूल दिवस के अवसर पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पीडब्ल्यूडी चौक अवस्थित सिद्धू कान्हु की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

झारखंड नामा संवाददाता/ हजारीबाग 

30 जून हूल दिवस के अवसर पर उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने पीडब्ल्यूडी चौक अवस्थित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदानों को याद किया।

उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी समाज,सभ्यता और अस्मिता के अस्तित्व की लड़ाई को लेकर सिद्धू कान्हु चांद भैरव के योगदानों को हमेशा याद रखा जाएगा। 

30 जून 1855 को मौजूदा साहेबगंज ज़िले के भोगनाडीह गांव में वीर सिदो-कान्हो और चांद-भैरव के नेतृत्व में 400 गांवों के लगभग 50000 लोगों ने उन्होंने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जंग का बिगुल फूंका था।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज