हिरणपुर थाना प्रभारी की कारवाई कोयला तस्करों के बाइक व साइकिल को पुलिस ने किया जब्त 

हिरणपुर थाना प्रभारी की कारवाई कोयला तस्करों के बाइक व साइकिल को पुलिस ने किया जब्त 


झारखंड नामा/ अमित कुमार दास पाकुड़ / हिरणपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल ने सघन जांच अभियान चलाकर कोयला लदा चार बाइक व छह साइकिल जब्त किया है। पुलिस ने कोयला तस्करों पर लगाम लगाने हेतु शहरग्राम – डांगापाड़ा में औचक छापेमारी किया। साथ ही देवपुर में भी छापेमारी कर कोयला लदे बाइक व साइकिल जब्त किया गया। कोयला तस्करों को पुलिस की भनक लगते ही बाइक व साइकिल छोड़ भाग निकले। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध रूप से कोयला ढोते हुए कोयला तस्करों पर हर हाल में लगाम लगाया जायेगा। साथ ही किसी भी सूरत में अवैध कोयला का परिचालन नहीं होने दिया जायेगा

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज