फर्जी तरीके से करा ली थी जमीन की रजिस्ट्री, आई ए एस भोर सिंह यादव ने 2017 मे पंडरा थाना में दर्ज़ करवाई थी प्राथमिकी
भू-माफिया लाल संजय नाथ शाहदेव को पुलिस ने किया गिरफतार

झारखंड नामा संवाद सूत्र रांची: आदिवासी जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम पर रजिस्ट्री कराने के इल्जाम में भू-माफिया लाल संजय नाथ शाहदेव को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। तेज तर्रार माने जानेवाले कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की देखरेख में पंडरा थानेदार शिवनारायण तिवारी की लीडरशिप में पुलिस ने लाल संजय नाथ शाहदेव को दबोचा है। भू-माफिया पर इल्जाम है कि उसने 1.38 एकड़ गैरमजरुआ जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम पर करवा लिया था। साल 2017 में IAS अधिकारी भोर सिंह यादव ने पंडरा ओपी में मामला दर्ज कराया था इसकेे पुर्व बीते 7 अक्टूबर को ऐसे ही मामले से जुड़े एक और भू-माफिया चंद्र भूषण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। चंद्र भूषण सिंह पर इल्जाम है कि उसने साढ़े चार एकड़ गैरमजरुआ जमीन अपने नाम पर रजिस्ट्री करवा ली। इस काम में उसका साथ सीओ स्तर के अधिकारी ने दिया था। मामले में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय का कहना है कि फर्जीवाड़ा करने वाले किसी भी शख्स को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।
Author: Jharkhand Nama
News portal





