मुख्यमंत्री का पाकुड़ आगमन उपायुक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी ने किया स्वागत

झारखंड नामा / झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री का आज पाकुड़ आगमन पर समाहरणालय स्थित आसनढीपा परिसर में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन एवं जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा जनकल्याण कारी योजनाओं के शिलान्यास हेतु पाकुड़ जिला प्रशासन के द्वारा ज़िलें के बाजार समिति प्रांगण मे भव्य पंडाल का निर्माण करवाया गया है साथ साथ मुख्यमंत्री के द्वारा करोडो रूपया की योजनाओं का शिलान्यास का कार्यक्रम है मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पाकुड़ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन काफ़ी मुस्तैद है पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त ने हर तरह से सुरक्षा व्यवस्था का हर पल नज़र बनाये रखे है
Author: Jharkhand Nama
News portal





