उपायुक्त के निर्देश पर अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है विभिन्न चेकनाका का औचक निरीक्षण

उपायुक्त के निर्देश पर अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है विभिन्न चेकनाका का औचक निरीक्षण

कार्य में लापरवाही के मामले में अलग-अलग चेकनाका में तैनात तीन चौकीदार निलंबित*

झारखंड नामा /पाकुड़ /जिले के अलग अलग चेकनाका में तैनात चार चौकीदार को कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। उपायुक्त के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा विभिन्न चेकनाका निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में 29/11/2023 को जिला खनन पदाधिकारी ने हीरानंदनपुर बाईपास रोड में प्यादापुर चेकनाका का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ओवर ब्रिज पर खनिज लदा वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में वाहन को बिना परिवहन चालान के पाया गया। उक्त ट्रक को जब्त करने के पश्चात खनन चेकनाका पर संधारित चालान पंजी की जांच की गई। जांच के क्रम में उक्त वाहनों की एंट्री पंजी में नहीं पाई गई। कार्य में लापरवाही बरतने तथा बिना परिवहन चालान के पत्थर लगे ट्रक को चेकनाका से गुजरने देने के संबंध में दिनांक 02/12/2023 से चेकनाका पर प्रतिनियुक्ति चौकीदार श्री चंपई सोरेन व श्री राम मुर्मू से स्पष्टीकरण पूछा गया। उक्त चौकीदारों का समर्पित स्पष्टीकरण स्वीकार योग्य नहीं रहने के कारण उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है निलंबन की अवधि में चंपई सोरेन का मुख्यालय अंचल कार्यालय लिट्टीपाड़ा निर्धारित किया गया है। वहीं राम मुर्मू का प्रखंड कार्यालय हिरणपुर निर्धारित किया गया है।

वहीं 30/11/2023 को प्यादापुर चेकनाका का अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में प्रतिनियुक्ति चौकीदार अब्दुल रजाक कार्य स्थल से अनुपस्थित पाए गए। अब्दुल रजाक से भी स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। समर्पित स्पष्टीकरण स्वीकार योग्य नहीं रहने के कारण उन्हें भी तत्काल निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उनका कार्य स्थल अंचल कार्यालय पाकुड़िया निर्धारित किया गया है। उक्त तीनों निलंबित चौकीदारों को बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाए

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज