दिवंगत नेता साइमन मरांडी की जयंती पर प्रार्थना सभा आयोजित

दिवंगत नेता साइमन मरांडी की जयंती पर प्रार्थना सभा आयोजित

 झारखंड नामा /झामुमो के संस्थापक सदस्य सह- पूर्व मंत्री दिवंगत साइमन मरांडी की जयंती पर सोमवार को हिरणपुर स्थित विधायक आवास में प्रार्थना सभा आयोजित हुई। जहां विधायक दिनेश मरांडी, एगलिना टुडू सहित उपस्थित लोगों द्वारा दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्पसुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दिवंगत नेता की 25 दिसम्बर 1947 को लिट्टीपाड़ा अन्तर्गत डुमरिया में जन्म हुआ था। जो संथाल परगना क्षेत्र के काफी लोकप्रिय जननेता के रूप में उभरे। वर्ष 1977 को इस विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय रूप से विजयी होकर पहली बार विधायक बने। इसके बाद वर्ष 1980 को झामुमो की गठन में अग्रणी भूमिका निभाई। राजनैतिक सफर में दिवंगत नेता दो बार राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद व चार बार विधायक चुने गये। इसके बाद इनके धर्मपत्नी सुशीला हांसदा चार बार विधायक बनी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। जहां फादर ने प्रभु यीशु की स्मरण करते हुए प्रार्थना किया। वही दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्पसुमन अर्पित किया गया। विधायक ने बताया कि पिताजी अपने राजनैतिक जीवन मे हमेशा गरीब, असहाय लोगों की मसीहा बनकर खड़े रहे। इनके सपनों को पूरा करने का अथक प्रयास किया जा रहा है।*

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज