प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर ठगी
झारखंड नामा /संवाद सूत्र /राँची/ साइबर अपराधी इन दिनों प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। साइबर अपराधियों द्वारा जन औषधि केंद्र का डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के लिए विज्ञापन चलाया जा रहा है। इसके लिए लोगों से पांच हजार रुपए मांग जा रहे हैं और मोटी कमाई का लालच दे रहे हैं। यह जानकारी मिलने पर फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया ने सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। बताया है कि कोई भी साइबर अपराधियों के झांसे में न आए।इस संबंध में यदि कोई संपर्क भी करता है, तो उसके खिलाफ थाने में सूचना दें। क्योंकि, कोई भी जानकारी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट www.janaushadhi.gov.in पर ही समय-समय पर प्रकाशित की जाती है। परियोजना की सही जानकारी के लिए टॉल फ्री नंबर 18001808080 से हासिल की जा सकती है।
Author: Jharkhand Nama
News portal





