उपायुक्त ने की मंडल कारा की औचक छापामारी भोजन की गुणवत्ता पर बंदियों ने जताई संतुष्टि
झारखंड नामा /संवाद सूत्र /धनबाद /उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने आज मंडल कारा में औचक छापामारी की। इस दौरान मंडल कारा में सघन जांच अभियान चलाया गया। साथ ही मंडल कारा में बंदियों को मिलने वाले भोजन की भी जांच की गई।इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि आज मंडल कारा में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।छापामारी के क्रम में मंडल कारा के रसोईघर, गोडाउन सहित अन्य संरचना की सुरक्षा की जांच की गई। इस क्रम में बंदियों को मिलने वाले भोजन की भी जांच की गई। कई बंदियों से इसकी जानकारी इकट्ठा की गई।भोजन पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए बंदियों ने बताया कि पहले की तुलना में अब भोजन की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। भोजन की गुणवत्ता अच्छी है। बंदियों को पर्याप्त मात्रा में भोजन दिया जाता है। छापामारी के दौरान उपायुक्त श्री वरुण रंजन के साथ सिटी एसपी श्री अजीत कुमार, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय कुमार रजक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





