युवा समाजसेवी अजहर इस्लाम ने मंदिर निर्माण में लगने वाली छड़ दान देने को हुए राजी 

युवा समाजसेवी अजहर इस्लाम ने मंदिर निर्माण में लगने वाली छड़ दान देने को हुए राजी 

मजहबी बंधनों को दरकिनार कर एक सच्चे समाजसेवी बनकर उभरे अजहर इस्लाम

 

झारखंड नामा /विशेष संवाददाता पाकुड़ / पाकुड़ जिला काले पत्थर का एक बड़ा जोन और इसी काले पत्थर ने पाकुड़ ज़िलें मे कई बड़े बड़े पत्थर व्यवसाय के बड़े कारोबार का बेताज़ बादशाह बनाया जिसमे पाकुड़ ज़िलें के प्रसिद्ध पत्थर व्यवसायी अली अकबर से सभी भली भाती परिचित है उन्ही की रास्ते मे चलकर उनके पुत्र अजहर इस्लाम युवा समाजसेवी ने यह सन्देश दिया की मे हूँ ना और मजहबी बंधनों को दरकिनार कर समाज सेवा करने के मनो भाव से जात पात से ऊपर उठ कर पाकुड़ सदर प्रखंड के हिरानंदनपुर में बनने वाले जगन्नाथ मंदिर निर्माण कार्य होने से पूर्व मंदिर निर्माण कार्य में लगने वाले सम्पूर्ण छड़ देकर एक अद्भुत समाजसेवा के साथ साथ आपसी भाईचारा को और मजबूती से कायम की है जगन्नाथ मंदिर के पुजारी गोपीनाथ गोपाल दास और हीरानंदनपुर के ग्रामीण समाजसेवी अजहर इस्लाम के पास पहुंचे पुजारी और ग्रामीणों ने अजहर इस्लाम को मंदिर निर्माण में हो रही कठिनाई के बारे में बताया तो समाजसेवी अजहर इस्लाम ने मंदिर के निर्माण कार्य में लगने वाली जितने भी छड लगेंगे देने की बात कही अजहर इस्लाम का कहना है धार्मिक कार्यों में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभानी चाहिए आपको बता दे युवा समाजसेवी अजहर इस्लाम प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में पाकुड़ सदर प्रखंड के विभिन्न गांव में गरीब असहाय बुजुर्गों महिलाओं के बीच कंबल का वितरण करते हैं प्रत्येक गांव के बच्चे बूढ़े महिलाएं इस समाज सेवी अजहर इस्लाम को भली भांति जानते और पहचानते हैं उनके दर से आज तक कोई गरीब असहाय खाली हाथ नहीं लौटा ऐसा ग्रामीणों का कहना है ऐसे दानी समाजसेवी दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की दे ताकि हमेशा गरीब असहाय लोगों को मदद कर सके यह मुहावरा इस समाज सेवी पर सठीक बैठता है

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज