कर्तव्य की लापरवाही में तेतुलमारी थानेदार, दो एएसआई और निरसा थाने का एक सिपाही निलंबित मैथन ओपी प्रभारी किया गया लाइन क्लोज
ध धनबाद के नए एसएसपी एचपी जनार्दनन कार्य भार संभालते ही सिंघम मूड मे

कोयला चोरों पर कार्रवाई करने के साथ सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले पुलीकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहें है

झारखंड नामा संवाद सूत्र धनवाद / धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बताया गया कि 03 जनवरी,24 की रात्रि में गस्ती चेकिंग ड्यूटी के क्रम में पाया कि बरवाअड्डा, गोविंदपुर निरसा एवं मैथन ओ०पी० की कुछ पुलिस पदाधिकारी व कर्मी अपनी कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतते हुए पाए गए जिसके आरोप में मैथन ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विकास यादव को लाइन क्लोज करते हुए पुलिस केंद्र धनबाद वापस किया गया, गोविंदपुर के एएसआई सरताज खान , बरवा अड्डा के एएसआई संजय कुमार, मैथन ओपी एएसआई प्रमोद कुमार राय एवं निरसा थाना आरक्षी रमेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी वही 04 जनवरी 24 की रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर तेतुलमारी थाना अंतर्गत गणडुआ बस्ती स्थित छाताटांड में कुछ व्यक्तियों द्वारा कोयले का अवैध खनन तथा व्यापार किया जा रहा था जिसमें विशेष टीम के द्वारा सत्यापन करने के बाद स्थल से अवैध कोयला एवं ट्रक बरामद किया गया जिसके आरोप में तेतुलमारी थानेदार सब इंस्पेक्टर रौशन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया है..
Author: Jharkhand Nama
News portal





