पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की कलम की ताकत ने पाकुड़ स्टेशन मे किया अमृत भारत ट्रैन का ठहराब

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कलम ने अमृत भारत ट्रेन का ठहराब पाकुड़ रेलवे स्टेशन में किया सुनिश्चित 

 

झारखंड नामा / पाकुड़ ज़िलें को मिला पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का साथ और इसी चमत्कार के कारण ही संभव हुआ मालदा से खुलकर बैंगलुरू जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव पाकुड़ रेलवे स्टेशन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के प्रयास से होने जा रहा है उक्त जानकारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व इजरप्पा के अध्यक्ष के द्वारा दिया गया। वही इसको लेकर उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का आभार भी व्यक्त किया जानकारी देते हुए बताया कि पाकुड़ के आम जनमानस के भावनाओं का सम्मान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के हार्दिक सहयोग से मालदा-बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव पाकुड़ में सुनिश्चित किया गया है।पाकुड़़ में डाउन मालदा टाउन बैंगलोर अमृत भारत एक्सप्रेस का पाकुड़ में ठहरावमकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दिनांक 14 जनवरी 2024 जनवरी (रविववार) को प्रातः 9:00 बजे शुभारंभ होगा।जिसे पाकुड़ रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रेल राज्य मंत्री भारत सरकार राव साहेब पाटिल दानवे और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री- सह-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रवाना करेंगे। वहीं उक्त ट्रेन के ठहराव की खबर फैलते ही लोगों में हर्ष देखा जा रहा है। इस बाबत इजरप्पा समेत सामाजिक संगठन के लोगों ने बाबूलाल मरांडी समेत रेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापन किया है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज