विख्यात गरमपानी मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर बुधवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

विख्यात गरमपानी मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर बुधवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

झारखंड नामा /पाकुड़ /पाकुड़िया/  मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आगामी 14-15 एवं 16 जनवरी को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सिदपुर गर्मकुंड परिसर में लगने वाले विख्यात गरमपानी मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर बुधवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता बीडीओ साइमन मरांडी एवं पुलिस इंस्पेक्टर प्रभु सहाय एक्का ने संयुक्त रूप से किया बैठक में मेला कमेटी सभी सदस्य और प्रखंड के गणमान्य लोग उपस्थित हुए । बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अभिषेक राय ने कहा कि मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी पुलिस को सहयोग करें,किसी भी तरह की अफवाह में नही आवें,मेला में अशांति फैलाने वाले तत्वो पर मेला भोलेन्टियर टीम नजर बनाए रखेगी और किसी भी तरह का विवाद उत्पन्न होने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे और विवाद को वहीं सुलझाने का प्रयास करें । मेला कमेटी के सदस्य सह पूर्व मुखिया ढेना मरांडी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए मेला परिसर में मेला के दिन अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने,टंकी द्वारा शुद्व पेयजलापूर्ति की व्यवस्था करने, अग्निशमन वाहन,मेडिकल कैंप लगाने की माँग की,लाल मोहम्मद अंसारी ने बताया कि मेला के दिन अत्यधिक भीड़ के कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिस कारण मेला आनेजाने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है, इसे ध्यान पर रखते हुए ट्रैफिक जाम न होने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की माँग की । प्रशासन ने इन सभी मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए ,सभी व्यवस्थाओं को लागू करने का आश्वासन दिया । ग्राम प्रधान सेकेन मुर्मू, मुखिया ललिता टुडू,बर्सन टुडू,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,भाजपा नेता हृदयानंद भगत आदि ने मेला परिसर तक आने जाने के लिए सुगम पथ निर्माण कराने की मांग बीडीओ साइमन मरांडी से किया। जिस पर बीडीओ साइमन मरांडी ने कहा कि सीदपुर गर्मकुंड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर जरूरी कदम उठाया जाएगा,गर्मकुंड से आरईओ पथ तक संपर्क पथ का निर्माण के लिए भी पहल किया जाएगा । इंस्पेक्टर प्रभु सहाय एक्का ने मेला में शांति बनाए रखने को लेकर मेला परिसर के आसपास शराब की बिक्री पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज