ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और निखारे- झामुमो नेता विकास साहा

ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और निखारे- झामुमो नेता विकास साहा

झारखंड नामा /पाकुड़ ब्यूरो / हिरणपुर स्थित आदिवासी युवा क्लब पाडेरकोला ग्राम में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। आदिवासी युवा क्लब के खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि झामुमो नेता विकास साहा का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया झामुमो नेता विकास साहा, धोवाडंगा मुखिया अन्थोनी सोरेन, ग्राम प्रधान जिसु हांसदा  ने किक मारकर किया खेल का उद्घाटन किया। एफ सी जो जो मिशन साहेबगंज एवं बेलकुली धरती ग्राम बर्दवान के बीच फुटबॉल मुकाबला हुआ।

मुख्य अतिथि विकास साहा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ व विकसित होता है। उन्होंने खेल को एकता का प्रतीक बताते हुए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजक कमेटी को इस तरह के आयोजन कराने के लिए बधाई दी ताकि ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और निखार सके। झामुमो नेता विकास साहा ने कहा कि वे खेल को अपने कैरियर के रूप में चुने ताकि आगे चलकर न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर देश, राज्य और अपने जिले का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार खेल के विकास को लेकर दृढ़ निश्चय है ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्र पटल पर लाने के लिए काफी प्रयास कर रहे है, झामुमो नेता विकास कुमार साहा ने कहा कि भविष्य में किसी प्रकार की सहायता की जरूरत पड़ी तो वे अवश्य खड़ा रहेंगे। मौके पर आदिवासी युवा क्लब के अध्यक्ष जमीन हेम्ब्रम, सचिव जोसेफ टुडू, कोषाध्यक्ष सुनील हांसदा, बाजो हेम्ब्रम, किरानी सोरेन,नारायण साहा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज