वंश राज गोप बने पाकुड़ कांग्रेस नगर अध्यक्ष पदभार सौंपा गया
पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार सरकार एवं अन्य जिला कांग्रेस पदाधिकारीओं के साथ संयुक्त रूप से वंश राज गोप को पाकुड़ कांग्रेस नगर अध्यक्ष का पदभार सौंपा

झारखंड नामा /पाकुड़ /पाकुड़:झारखंड राज्य के विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम सह प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अनुमोदन के उपरान्त पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार सरकार एवं अन्य जिला कांग्रेस पदाधिकारीओं के साथ संयुक्त रूप से वंश राज गोप को पाकुड़ कांग्रेस नगर अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। वही मोहम्मद इस्माइल हक एवं अविनाश सिंहा को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता में खुशी की लहर है इधर वंशराज गोप ने नगर अध्यक्ष के दायित्व के प्रति खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेवारी मुझे दी है उसके लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सूबे के माननीय मंत्री आलमगीर आलम जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार सहित कांग्रेस जिला कमिटी एवं पार्टी के तमाम पदाधिकारियों का आभार जताया। गोप ने पार्टी सिद्धांत के अनुसार नगर में कांग्रेस पार्टी को पूरी निष्ठा के साथ मजबूती प्रदान करने की बात कही।
Author: Jharkhand Nama
News portal





