किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

झारखंड नामा /अमित कुमार दास /पाकुड़ /सोमवार को पाकुड़ प्रखण्ड के परिसर में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष  जूली खिष्टमणी हेम्ब्रम, जिला परिषद उपाध्यक्ष  अशोक कुमार भगत, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया

जिला कृषि पदाधिकारी  अरुण कुमार के द्वारा कृषि, आत्मा, उद्यान एवं संबंधित विभाग के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से यहां के किसान जागरूक होंगे। नई-नई तकनीक की जानकारी मिलेगी, जिससे किसान अपना पैदावार बढ़ा पाएंगे।

जिला परिषद अध्यक्ष  जुली खिष्टमणी हेम्ब्रम ने किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल में देने के लिए उर्वरक, खाद, कीटनाशी दवा, बीमारियों का दवा का उपयोग जानकारी प्राप्त करें ताकि कृषि उत्पादन को बढ़ा सकें।

उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं को चलाया जा रहा है। जरूरत उनकी सही जानकारी है जिसे किसान हर योजना का फायदा उठा सकें। कृषि विभाग के किसान मेले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेले में सब्जियों का प्रदर्शन लगाया जाना भी किसानों के उत्रत पैदावार और बेहतर आय का संकेत देता है। साथ ही उपस्थित किसानों से योजनाओं से लाभाविन्त होने के लिए प्रेरित किया। 

जिला परिषद उपाध्यक्ष  अशोक कुमार भगत ने विभागीय कर्मी से अनुरोध किया कि सभी कर्मी अनुसेवक अपने अपने पंचायत में कृषि कार्य करेंगे, ताकि किसान को कृषि एवं संबंद्ध विभाग का लाभ अधिक-से अधिक लाभ लें सके।

इस किसान मेला सह-कृषि प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसानों के द्वारा अपने-अपने फसल का प्रदर्शनी लगाया गया। किसानों के उत्कृष्ट फसल के लिए प्रथम, द्वितीय एवं सात्वना पुरस्कार 200 फसल उत्पाद से अधिक के किसानों को दिया गया।फसल उत्पाद में गेंहूँ, मकई, चना मसूर, मटर, सब्जी, फल, फुल एवं महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद आचार, हलवा, जेली आदि का प्रदर्शनी लगाया गया। नये फसल के रूप में, स्ट्राबेरी, मशरूम प्रदर्शनी का फसल उत्पाद किसानों द्वारा प्रदर्शनी लगाया गया। इसके अलावे ब्रोकली, फूलगोभी,बंधा गोभी, राजमा, फ्रेंचबीन, जीरा, सौंफ काला जीरा (मंगरेला) सूर्यमुखी, कुसुम आदि 70-80 फसल, फल फूल सब्जी का प्रदर्शनी लगाया गया।

कृषि मेला में कृषि विभाग की और से सूक्ष्म सिंचाई ईकाई का लाइव डेमो प्रदर्शन किया गया जिसमें टपक सिंचाई, फब्वारा सिंचाई का डेमो किसानों को दिखाया गया।

इस मेला में कृषि एवं आत्मा विभाग के अलावे उद्यान, भूमि संरक्षण, मत्स्य, सहकारिता, गव्य विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र का स्टॉल लगाया गया। इसके अलावे जेएसएलपीएस, सुनहराकल, जातीय बीज घर,एम के इन्टरप्राइजेज, स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल लगाकर विभागीय कार्यकलाप का प्रदर्शन किया गया। 

इस मेला में जिला के सभी प्रगतिशील किसान,महिला किसान, किसान मित्र, जनसेवक, एटीएम, बीटीएम, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निर्देशक समेत हजारों किसान उपस्थित थे 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज