जमीनी विवाद में हुई हत्या मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

जमीनी विवाद में हुई हत्या मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

झारखंड नामा / लिट्टीपाड़ा /(पाकुड़) बीते 24जनवरी को थाना क्षेत्र के कुकुर डूबा गांव में जमीनी विवाद में हुई हत्या में मामले में गुरुवार को एक नामजद आरोपी नेपाल मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा पुलिस को नेपाल मरांडी की तलाश थी रविवार देर रात गुप्त सूचना पर इंस्पेक्टर अनुप रोशन भेंगरा, सब इंस्पेक्टर सुर्य कुमार राम, एएसआई सिपाही राम रजक पुरे दल बल के साथ कुकुर डूबा गांव गिरफ्तारी के लिए पहुंचे हुए थे आरोपी नेपाल मरांडी को पुलिस का भनक लगते ही भागने लगा जिसे लिट्टीपाड़ा पुलिस दौड़ा कर पकड़ा। इंस्पेक्टर अनुप रोशन भेंगरा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज़ था आरोपी को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज