शेरे संथाल लोबिन हेम्ब्रम राजमहल लोकसभा से नामांकन दाखिल किया
लोबिन हेम्ब्रम के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, कहा सभी जाति का समर्थन प्राप्त है, विरोधियों का नींद उड़ा

साहेबगंज: शेरे संथाल लोबिन हेम्ब्रम ने आज मंगलवार को राजमहल लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसके लिए अंतिम चरण के लोकसभा मतदान के साथ 01 जून को चुनाव होना है। ढोल नगाड़ा के साथ सभी जाति के लोग पाकुड़ साहेबगंज से हजारों की संख्या में लोग लोबिन हेम्ब्रम के नोमनेशन में पहुंचे। लोबिन हेम्ब्रम ने कहा मैं राजमहल लोकसभा से विजयी रहूंगा राजमहल लोकसभा का जनता मेरे साथ है जो ठीकेदार है उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगा। अभी चुनाव आया है तो गिरगिट की तरह क्षेत्र में नजर आ रहा है। लोबिन हेम्ब्रम ने कहा मैं जानता के बीच में रहा हूँ और जनता के दुख दर्द में साथ रहूंगा। उन्होंने कहा मैं ठेकेदार नहीं हूँ मैं कोयला और बालू का काम नहीं करता हूं ना करवाता हूं मेरा छवि साफ सुथरा है और साफ सुथरा रहेगा। मेरा प्राथमिकता रहेगी स्वास्थ्य शिक्षा पेयजल और जनता का विकास
Author: Jharkhand Nama
News portal





