उप विकास आयुक्त ने प्रखंड के कई बूथ स्थलों का किया निरीक्षण
झारखंड नामा संवाददाता बड़कागांव संजय कुमार: हजारीबाग उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बड़कागांव प्रखंड के कई बूथों का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय, गोसाई बलिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय,नापोखुर्द उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरली उत्क्रमित मध्य विद्यालय में संचालित बिजली पानी शौचालय को लेकर बुथ स्थल का निरीक्षण किया। उक्त विद्यालयों में लोकसभा चुनाव को संपन्न करने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स का ठहराव होना है। इसके लिए न्यूनतम सुविधा उपलब्धता की अवलोकन की गई। इसके अलावा उप विकास आयुक्त श्रीमती दीक्षित ने बड़कागांव कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी अवलोकन की। इस दौरान छात्राओं से विद्यालय के विधि व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, हॉस्टल व्यवस्था एवं कई बिंदुओं पर रखरखाव की भी जानकारी ली। वार्डेन लीलावती कुमारी द्वारा विद्यालय का अधूरा चारदीवारी, विद्यालय एवं हॉस्टल भवन का सुंदरीकरण एवं शिक्षण संबंधित पठन-पाठन सामग्री का भी उपलब्धता करने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर उप विकास आयुक्त द्वारा जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दी गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल एवं कई प्रखंड कर्मी शामिल थे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





