अर्द्धसैनिक बलों से लदी बस पलटी, एक जवान की मौत कई जवान घायल होने की सूचना

अर्द्धसैनिक बलों से लदी बस पलटी, एक जवान की मौत कई जवान घायल होने की सूचना

झारखंड नामा संवाददाता गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा कॉलेज के समीप मंगलवार को अर्द्धसैनिक बलों से लदी एक बस पलट गई। घटना में एक जवान की मौत हो गई। जबकि करीब 12 जवान घायल हुए हैं। मृतक जवान की पहचान विकास भगत के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बस गिरिडीह से गढ़वा जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए बगोदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही एसपी दीपक कुमार शर्मा, एसडीपीओ धनंजय राम और बगोदर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह सहित कइ अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए।हादसा कैसे हुई?बताया गया कि शिखर ट्रेवल्स नामक बस जीटी रोड़ डुमरी की तरफ से बगोदर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में असंतुलित होकर डिवाइडर में चढ़ गयी और बस का टायर फटने से सीधे सड़क पर जाकर पलट गयी। इस घटना में बस में सवार एक पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। वंही बस में सवार 12 जवान घायल हो गए। बताया जाता हैं कि बस में कुल 40 जवान सवार थे राहत के साथ बचाव में जुटे ग्रामीणघटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। वहीं सूचना पाकर बगोदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बगोदर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायल जवानों को इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने गम्भीर रूप से घायल चार जवानों को प्राथमिक उवचार कर बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। वही अन्य मामूली रूप से घायल जवानों का इलाज बगोदर अस्पताल में किया जा रहा है।बगोदर अस्पताल पहुंचे एसपी, घायलों से मिलकर बंधाया ढाड़स इधर घटना की सूचना मिलने के बाद गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा बगोदर अस्पताल पहुंचे और घायलो का हाल जाना। साथ ही गभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजने में सहयोग किया। घटना को लेकर बगोदर अस्पताल में घायल जवानों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज