पगार बिरहोर टोला में मतदाता सूचना पर्ची का किया गया वितरण

पगार बिरहोर टोला में मतदाता सूचना पर्ची का किया गया वितरण

झारखंड नामा /संवाददाता केरेडारी : 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केरेडारी प्रखंड प्रशासन हर जरूरी कार्यों को अंजाम दे रहे हैं! इसी कड़ी में केरेडारी अंचलाधिकारी। सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी और बीडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में चट्टी बरियातू पंचायत अंतर्गत पगार गांव के बिरहोर टोला में निवास कर रहे आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के बीच 11मई को मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया गया! साथ ही 20 मई को मतदान के दिन चुनाव में सभी को अपने मत का प्रयोग करने की बात बताई गई! जिसपर आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के मतदाताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मतदान करने की बात प्रखंड प्रशासन को कही! मौके पर बीएलओ ममता कुमारी वार्ड सदस्य समाजसेवी सुंदर प्रसाद गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे! ज्ञात हो कि बिरहोर टोला का बूथ संख्या 17 हैं और 51 आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के लोग मतदाता के रूप में इस लोक सभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे!

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज