जनता के सहयोग आशीर्वाद से उनकी आवाज बनकर हम दिल्ली जरूर पहुंचेंगे : जयप्रकाश

जनता के सहयोग आशीर्वाद से उनकी आवाज बनकर हम दिल्ली जरूर पहुंचेंगे : जयप्रकाश

झारखंड नामा संवाददाता कोडरमा : जिला के झुमरीतिलैया स्थित वृंदावन विवाह भवन में शनिवार को कोडरमा लोकसभा निर्दलीय प्रत्याशी प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा के पक्ष में आमजनों को गोलबंद करने और भारी मतों से विजयी बनवाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी देवेंद्र मेहता ने किया। इस बार लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा का भारी मतों से जीत हो। इसे लेकर राजनीतिक चिंतन हेतु कोडरमा विधानसभा के सभी बुद्धीजीवीयों के संग बैठक हुई। वहीं संबोधन में प्रोफेसर वर्मा ने कहा की वर्तमान सांसद भाजपा प्रत्याशी पांच साल जनता के प्रति उदासीन रहीं, हम हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ रहे, हमने बतौर विधायक गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा किये हैं, इस बार कोडरमा संसदीय क्षेत्र की जनता के समक्ष परिवर्तन करने का अच्छा मौका है, हमें जनता का समर्थन मिला तो हम अपने दायित्व पर खरा उतरेंगे। मौके पर अजय कुशवाहा, वनवारी प्रसाद वर्मा, विशाल भदानी, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, नकुल तिवारी, गजानंद पासवान, अर्जुन प्रसाद, मनोज प्रसाद कुशवाहा, संजय वर्मा, देवा महतो, अशोक वर्मा, दिलीप कुमार वर्मा, विनोद कुमार, सुजीत कुमार, रवि कुमार, दिलीप मेहता, नीलू अग्रवाल, राहुल सिंह, धीरज कुमार, नीलेश रमन निवर्तमान वार्ड पार्षद मुकेश रजक सहित सैकड़ों संख्या में लोग मौजूद रहे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज