लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र मे सघन जांच अभियान लगातार जारी 

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र मे सघन जांच अभियान लगातार जारी 

झारखंड नामा /संवाददाता लिट्टीपाड़ा :लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है पुलिस की वाहन जांच तेज होते जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे गढ़द्वारा के समीप लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों वाहनों का डिक्की, हेल्मेट, सीट बेल्ट आदि की जांच किया गया। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक किसी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। मौके पर एएसआई छोटेलाल यादव सहित पुलिस के जवान उपस्थित थे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज