राशन वितरण, प्रधानमंत्री आवास और पीसीसी सड़क मे अनियमितता को लेकर पूर्व मुखिया ने दिखाई आईना

झारखंड नामा संवाददाता पाकुड़ :पाकुड़ सदर प्रखंड के नवादा गांव के शीशपोखार के रोजी सहायता समूह के डीलर और सहयोगी बिचोलिया के द्वारा मनमर्जी तरीके से राशन का वितरण मे भी गड़बड़ झाला और तय वजन से कम दिए जाने के विरुद्ध आवाज़ बुलंद की है पूर्व मुखिया कबीउर ने इस मामले की जांच वरीय अधिकारी से करवाने की जरूरत समझें है उनका आगे कहना है की कई व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास मे भी विचौलिया गिरी बड़े पैमाने पर करते देखे जा रहे है और आवास निर्माण मे भी गड़बड़ झाला किया जा रहा है दुसरे के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठा कर अपना मकान बना लिए है इसकी निष्पक्ष जांच करने पर दुध का दुध और पानी का पानी हो सकता है यही नही कई विचोलिय ने विधायक निधि से निर्माण की गई पीसीसी सड़क जो आम जनता का हित में था पर विचोलिए ने अपना परिवार का आंगन में बनाया है इस योजना में जनता का कोई लाभ नहीं हो सकता है विधायक निधि योजना में जूनियर इंजिनियर एवं नवादा पंचायत के पंचायत सचिव की मिलीभगत से इस नियम विरुद्ध को अंजाम दिया गया है है इन लोगो का विचोलिए गिरी के सिवा कोई काम नहीं है इन विचोलिए सरकार का रुपया एवं सरकार का अनाज का गवन करता है इन डीलर के विरुद्ध जांच अति आवश्यक है
Author: Jharkhand Nama
News portal



