कल्पना मुर्मू सोरेन ने गण्डेय उप चुनाव जीती दिखाई विक्ट्री साइन

कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय उपचुनाव जीती   उन्हें बधाईयां देने का सिलसिला जारी 

झारखंड नामा / संवाददाता /गण्डेय /मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उनको सोशल मीडिया पर बधाई दी और कहा है कि “गांडेय विधानसभा उपचुनाव में श्रीमती कल्पना सोरेन जी ने बड़ी जीत दर्ज की है। आपको जीत की ख़ूब बधाई एवं अशेष शुभकामनाएँ।” कल्पना सोरेन को 26484 वोट अधिक मिले हैं। बता दें कि पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान कल्पना सबसे बड़ी स्टार प्रचारक के रूप में उभरकर सामने आई हैं। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के बाद से ही कल्पना सोरेन सोरेन चुनावी प्रचार में लगी हुई थीं। उन्होंने लगातार जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार किया था। इस सीट पर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन और भाजपा की ओर से दिलीप वर्मा के बीच मुकाबला था।*

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज