लोकसभा चुनाव में बेहतर काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र दे किया सम्मानित

झारखंड नामा / पाकुड़ : पाकुड़ पुलिस लाइन मे एक समारोह में जिले भर के थाना प्रभारी के साथ-साथ पुलिसकर्मी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों का मनोबल को बढ़ाने ,ऊंचा बनाए रखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ,ताकि आगे एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम में लगे और बेहतर परफॉर्मेंस करें। चुनाव के दौरान कई छोटी-मोटी चूक के कारण पदाधिकारी को डांट फटकार करनी पड़ती थी, लेकिन सब लोगों ने टीम भावना से अपने काम में परिणाम दी और परिणाम हुआ कि पाकुड़ में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया गया। हालांकि पुलिस का यह एक पार्ट ऑफ जॉब है था, लेकिन इस गेट टूगेदर प्रोग्राम में अधिकारी अपनी शिकायतें, सुझाव बता सके ,जिससे आगे के काम को और इफेक्टिव किया जा सके इस
समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आज़ाद, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय जितेंद्र कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी , थानेदार मौजूद थे
Author: Jharkhand Nama
News portal





