420 और 354 के गैर जमानतीय धाराओं के आरोपी की गिरफ़्तारी हो सुनिश्चित -पीड़िता
आरोपी और उनके दलाल राजनितिक संरक्षण और पैरवी को लगा रहे है पुलिस थाना और पुलिस अधिकारियो का चक्कर
पीड़िता ने पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के प्रति जताया आभार

झारखंड नामा पाकुड़ : हिरनपुर थाना के क्षेत्र के समाजसेवी के आड़ मे काली करतूत के साथ साथ ठगी और जाति सूचक गालीगलौज छेड़खानी के साथ जाति सूचक गाली गलौज देते हुए मुँह पर थूक देने की घटनाओ को लेकर अनुसूचित जनजाति की पीड़िता ने घटना के दिन ही हिरनपुर थाना पहुंची थी जहाँ से उन्हें अनुसूचित जाति /जनजाति थाना जाने को कहाँ गया था पर वहा पहुंचने पर उसे कोर्ट मे शिकायत करने की बात कर घर भेज़ दिया था इस मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक पाकुड़ से उनके समक्ष पहुंचकर उन्हें सारी घटनाओ से अवगत करवाते हुए उनसे प्राथमिकी दर्ज़ कर न्याय दिलवाने का अनुरोध किया था जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने पीड़िता को सम्बंधित थाना भेजा था इस मामले की शिकायत पीड़िता ने राज्य के पुलिस महानिर्देशक, संथाल के पुलिस उप महा निरीक्षक के साथ पुलिस अधीक्षक पाकुड़ को शिकायत पत्र के माध्यम से प्रेषित किये है इस शिकायत के पश्चात पुलिस निरीक्षक लिट्टीपाड़ा ने पीड़िता के घर पहुंचकर अगल बगल से जानकारी ली और पीड़िता से थाना प्रभारी के नाम से शिकायत पत्र समर्पित करने की बात कही इस खेल मे ठगी और जाति सूचक घटनाओ को अंजाम देने वाले आरोपी को भी थाना मे बुलाया गया था और पीड़िता को भी थाना बुलाया जा रहा था पीड़िता ने उक्त आरोपी की कहानी जानकर हैरान रह गई और उन्होंने शिकायत पत्र हिरनपुर थाना के नाम समर्पित की पीड़िता ने कही है की पहले आरोपी के खिलाफ आप प्राथमिकी दर्ज़ करें गवाह और वयान समय पर देंगे इस सम्बन्ध मे पीड़िता ने बताई की उक्त आरोपी अत्यंत शातिर और दबंग है इसके इशारे पर शासन -प्रशासन के अधिकारी भी इनके सभी कार्यों करवा देने हामी भरते है इन बातो को कहते हुए ठगी को अंजाम दिया गया है पीड़िता ने लगातार इस मामले को लेकर पत्राचार करने पर ही इस मामले पर हिरनपुर थाना कांड संख्या- 36/24 धारा 341/ 323/ 354/ 406/ 420/ 504/506/भा.द.वि और अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की धारा 3(1)r(s) एस.सी. एस. टी. (PA)एक्ट के अधीन मामला दर्ज़ किया है मामला अनुसन्धान मे है इस मामले पर पीड़िता ने कही है इस मामले की गवाह की वीडियो और शपथ पत्र के माध्यम से बयान दर्ज़ करवाउंगी यह आरोपी की पहुंच और पैरवी ज़िलें मे कई अधिकारियो से है हो सके गवाहों को डरवाया जाय उनके परिवार के लोगो को परेशान किया जाये मे अपने अनुसार सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से गवाहों को दर्ज़ करवाऊंगी इस बीच आरोपी मेरे विरुद्ध कोई साजिश की उनकी गिरफ़्तारी अविलम्ब सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है
Author: Jharkhand Nama
News portal





