अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी.एन. आज़ाद ने की हत्या या आत्म हत्या मामले की जांच 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी एन आज़ाद ने की हत्या या आत्म हत्या मामले की जांच 

झारखंड नामा /अमित कुमार दास /:पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नपूर्णा कॉलोनी में बीते शुक्रवार पूर्व बैंक मैनेजर के घर से नगर थाना पुलिस ने फांसी में लटके एक युवक का शव बरामद किया था,शव बरामद के बाद पुलिस के द्वारा मृतक युवक के रूम को वरीय पदाधिकारी के जांच हेतु बंद कर दिया था।मृतक युवक बिहार गया का रहने वाला बताया गया था जिसका पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव को उसके परिजन को सौंप दिया था लेकिन परिजन में से मृतक युवक रामशर्मा के मामा ने फांसी की घटना को हत्या का मामला बताया था और कहा था की भांजे का अंतिम संस्कार के बाद नगर थाना को लिखित में आवेदन देंगे। इसी क्रम में रविवार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ डीएन आजाद,पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन एवं पुलिस बल ने मृतक युवक राम शर्मा के कमरे की जांच बारीकी से की,जांच करने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ डीएन आजाद ने पत्रकार के समक्ष बताया की प्रथम दृष्ट्या से तो यह पता चलता है की युवक के द्वारा खुद फांसी लगाई है लेकिन मामला संदिग्ध है, पुलिस फिलहाल अभी हर मामले हर पहलू की जांच पड़ताल बारीकी से कर रही है,जांच के बाद जो कुछ मामला सामने आएगा वो सबके सामने रखी जाएगी फिलहाल पुलिस की जांच जारी है,इस संबंध में मकान मालिक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार जहां युवक काम करता था उनसे भी पूछताछ की जाएगी और सारी बातो को अनुसन्धान के दौरान रखा जायेगा

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज