बिरसा हरित ग्राम योजना अन्तर्गत पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजनक एक पौधा मां के नाम जरूर लगायें : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

बिरसा हरित ग्राम योजना अन्तर्गत पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजनक एक पौधा मां के नाम जरूर लगायें : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

 

झारखंड नामा : कोडरमा : ब्लॉक मैदान झुमरी तिलैया में बिरसा हरित ग्राम योजना अन्तर्गत पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, माननीय केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार -सह- सांसद कोडरमा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार -सह- सांसद कोडरमा की अन्नपूर्णा देवी, उपायुक्त मेघा भारद्वाज, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त ऋतुराज व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार -सह- सांसद कोडरमा की अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आव्हान किया गया है कि “एक पौधा मां के नाम।’ इस विषय में हम सभी को अपने अपने स्तर से सोचना है और पौधा लगाना है। आज के समय में देखा जाए तो गर्मी काफी हो रही है, जल स्तर नीचे जा रहा है, बारिश कम हो रही है। हमें अपने आने वाली पीढ़ी के बारे में सोचना होगा। लोग अधिक से अधिक पौधा लगाएं। एक पौधा मां के नाम के प्रति जागरूक करें और अपने घरों के आसपास पौधा लगाएं। उन्होंने कहा कि मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना से बागवानी लगा कर जीविकोपार्जन का साधन के साथ साथ पर्यावरण और जल संरक्षण भी होता है। पौधा लगाने से आने वाले समय में आप सभी को काफी फायदा होगा । पौधा लगाना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए आप सभी आगे बढ़कर कार्य करें। हर लोग एक-एक पौधा अपने घर में लगायें। एक पौधा मां के नाम जरूर लगायें।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि पौधा रोपण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा महत्त्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। बिरसा हरित ग्राम योजना का लाभ लेकर बागवानी करें, इससे आपके आय का स्रोत भी बढ़ेगा और आपके आसपास का वातावरण स्वच्छ रहेगा। उन्होंने कहा कि आप अपने विशेष दिन पर एक पौधा जरूर लगायें।

वन प्रमंडल पदाधिकारी कोडरमा ने अपने संबोधन में कहा कि पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए। कोडरमा को हरा भरा बनाने और अपने आजीविका को सशक्त बनाने के लिए पौधा जरूर लगाएं।

उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़कर बागवानी करें और फलदार पौधे लगाएं। साथ ही अधिक से अधिक पौधा लगाएं।

 

केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार -सह- सांसद कोडरमा की अन्नपूर्णा देवी के कर कमलो द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत् नव चयनित लाभुक एवं जे.एस.एल.पी.एस के दीदी लोगों को आम का पौधा का वितरण किया गया। केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार -सह- सांसद कोडरमा अन्नपूर्णा देवी, उपायुक्त मेघा भारद्वाज, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त ऋतुराज द्वारा प्रखण्ड परिसर में पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया। 

उक्त कार्यक्रम में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी लाभुक रामचन्द्र माहतो, नईटांड, जयनगर, एंजोला एक्का, जानपुर, डोमचांच, एलबत्ता बाड़ा, जानपुर, डोमचांच, गुडीया देवी लोकाई, कोडरमा, अमित कुमार यादव चोपनाडीह मरकच्चो आदि द्वारा आम का प्रदर्शन किया गया। साथ ही लाभुको द्वारा उपस्थित ग्रामीण को बागवानी योजना का क्रियान्वयन करने हेतु प्रेरित किया गया। इसमें बतालाया गया कि यह पांच साल का योजना है। इसमें एक लाभुक को एक एकड़ में बागवानी हेतु 112 आम के पौधे एवं 80 ईमारती पौधे कुल 192 पौधे लगाये जाते है। पाँच साल के बाद एक लाख की आमदानी आम से होता है। जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगभग 1072 एकड़ में बागवानी किया गया था, जिसमें आम का पौधा लगभग 97341 लगाया गया था। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में अभी तक लगभग 1006 एकड़ में बगवानी किया जा रहा है, जिसमें लगभग 112672 फलदार पौधे लगाये जाने की प्रक्रिया में है।

उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमण्डल पदाधिकारी रिया सिंह, अपर समाहर्ता पूनम कुजुर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन गुप्ता, अंचलाधिकारी रविन्द्र कुमार पांडेय व प्रखंड के कर्मी व स्थानीय जनप्रतिनिधी मौजूद रहे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज