बारिश के बाबजूद जनसम्पर्क अभियान जारी -समाजसेवी मजहर इस्लाम को सुनने बेताब रहे आम जनता 

पाकुड़ विधानसभा के भावी युवा प्रत्याशी अजहर इस्लाम के लिए उनके भाई मजहर ने संभाली कमान 

बारिश के बाबजूद समाजसेवी मजहर इस्लाम को सुनने बेताब रहे आम जनता 

झारखंड नामा ब्यूरों पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा के भावी प्रत्याशी युवा समाजसेवी सह उद्योगपति अजहर इस्लाम के भाई मजहर इस्लाम ने शुक्र बार को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के इशाकपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया इस दौरान सबसे पहले इशाकपुर के आम आदमी से मिलकर उनका हालचाल जाना इस कार्यक्रम को समाजसेवी मजहर इस्लाम ने सम्बोधित किया बारिश के बाबजूद इस जनसभा मे भारी तादाद मे लोग जमे हुए समाजसेवी मजहर इस्लाम को सुनने को बेताब दिखे सभा में ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को सुनाया। इस पर मजहर इस्लाम ने भरोसा दिलाया कि अबकी बार चुनाव मे मेरे भाई अजहर इस्लाम को चुनकर विधानसभा भेजें, आपका हर समस्याओ का निदान किया जायेगा उन्होंने कहा क्षेत्र के दुख दर्द को बांटने के लिए ही चुनावी मैदान में अजहर इस्लाम उतरेंगे आप सभी की जनभावना का कदर करना ही मेरे भाई की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा की मेरे भाई अजहर इस्लाम छल कपट का राजनीति नहीं करेंगे, बल्कि आम आदमी को उनका हक दिलाने का बीड़ा उठाया है गांव में बिजली, पेयजल, सड़क आदि की समस्या है। इस पर मजहर इस्लाम ने कहा इस गांव के समस्या दूर करने के लिए जो भी जरूरत है उसे पूरा किया जाएगा। साथ ही बिजली समस्या भी दूर की जाएगी। सड़क के लिए हर संभव मदद की जाएगी। मजहर इस्लाम ने कहा जनता के लिए मेरे दरवाजा 24 घंटा खुला है। आपके सेवा में मैं तत्पर हूं और आगे भी रहूंगा। मौके पर भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज