झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का ले लाभ, 15 अगस्त तक पंचायत भवनों में चलेगा शिविर

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत चल रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त के अध्यक्षता में हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन

 झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का ले लाभ, 15 अगस्त तक पंचायत भवनों में चलेगा शिविर

रामगढ़: *राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का लाभ प्रत्येक योग्य लाभुक को उपलब्ध कराने से उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलेभर में प्रत्येक योग्य लाभुक को योजना से जोड़ने हेतु किए जा रहे कार्यों को लेकर बुधवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ने प्रखंडवार आवेदनों की एंट्री तथा लाभुक को योजना से जोड़ने हेतु प्रचार प्रसार कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को हाइब्रिड मोड में कार्य कर योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 21-50 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक माह 1000 रुपए प्रदान करने के उद्देश्य से लाई गई झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने हेतु योग्य लाभुक अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर अथवा आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के माध्यम से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 15 अगस्त तक पंचायत भवनों में झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी आवेदन पत्रों की ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित की जा रही है।

(झारखंड नामा संवाददाता रामगढ़ )

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज