झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर बरमसिया में दी गई श्रद्धांजलि

झारखंड नामा /गोड्डा झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से गुरुवार की देर शाम पोड़ैयाहाट विधानसभा के नुनबट्टा पंचायत अंतर्गत ग्राम बरमसिया में झारखंड आंदोलन के नायक शहीद निर्मल महतो के 37वें शहादत दिवस के अवसर पर शहीद निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने बताया की शहीद निर्मल महतो के हत्या का जांच एनआईए से कराने की मांग की गई एवं शहीद निर्मल महतो को शहीद का दर्जा देने के साथ साथ उनकी जीवनी को स्कूल, कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय स्तर के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग सरकार से की गई। क्योंकि अभी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है और शहीद निर्मल महतो इस पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के संगठन संचिव रंजीत कुमार महतो, सह सचिव चंदन कुमार महतो, संजीव कुमार महतो, मालती महतो, महेश, रामप्रसाद, गौतम, विष्णु, राकेश, जानकी देवी, प्रमीला देवी, इन्द्रजीत महतो , पिंटू, मोसम, कृष्णा, कौशल आदि लोग उपस्थित हुए।
(झारखंड नामा संवाददाता गोड्डा )
Author: Jharkhand Nama
News portal





