सांसद विजय हांसदा की धर्म पत्नि की दाह संस्कार मे पहुचे मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारी एवं कार्यकर्त्ता दी श्रद्धांजलि किया नमन

सांसद विजय हांसदा की पत्नि केथरीन की दाह संस्कार मे शामिल हुए मुख्यमंत्री, मंत्री, सहित आला अधिकारी एवं कार्यकर्त्ता दी श्रद्धांजलि 

 

झारखंड नामा ब्यूरों पाकुड़ : राजमहल से झामुमो सांसद विजय हांसदा की पत्नी कैथरीन हेंब्रम के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बरहरवा स्थित उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दाह संस्कार में शामिल हुए हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, मंत्री जोबा मांझी, विधायक बसंत सोरेन, सांसद नलिन सोरेन ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते नमन किया इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही दुखदाई घटना है। ऐसा वक्त है कि कुछ कहा नहीं जा सकता है, इतने कम उम्र में कैथरीना का निधन होना परिवार और पार्टी के लिए अपूर्णीय छती है। मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि सभा में भाग लेकर करीब 4:00 बजे यहां से रांची के लिए रवाना हो गए श्रद्धांजलि सभा में पाकुड़ साहिबगंज जिले के हजारों पार्टी कार्यकर्ता के साथ-साथ साहिबगंज के जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी एम टी राजा पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव पाकुड़ जिला संगठन प्रभारी अजीजुल इस्लाम पाकुड़ जिला उपाध्यक्ष समद अली सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष अम्लान कुसुम चंदन तिवारी टमटम एवं प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता इशाक अंसारी मो तनवीर मुकेश सिंह संजीत भगत, सुसिल भगत, संतोष भगत, प्रेम रजक, करनेलियास हेंब्रम, हरिवंश चौबे, छोटू भगत मौजूद थे । इसके अलावा जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेंब्रम, महेशपुर विधायक की पुत्री पिंकी मरांडी श्रद्धांजलि दी मालूम हो कि विजय हांसदा की कई महीनो से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और उनका इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा था। बीते शुक्रवार की रात उनका निधन एम्स में हो ,निधन होने के पश्चात उनके डेड बॉडी को फ्लाइट से कोलकाता लाया गया, कोलकाता से सड़क मार्ग से बरहरवा स्थित काली तला आवास पर लाया गया। जहां ईसाई रीति रिवाज के अनुसार प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया प्रार्थना सभा के आयोजन के पश्चात पेट्रोल पंप के समीप उन्हें दफनाया गया। इस मौके पर परिवार, सगे संबंधी के सैकड़ो लोग मौजूद थे। साथ में श्रद्धांजलि सभा में प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल साहिबगंज और पाकुड़ के डीसी एसपी सहित तमाम पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद दिखे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज