पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार पाकुड़ पुलिस के द्वारा लगाया जायेगा जन शिकायत समाधान केंद्र
पीड़ित /आवेदक सभी अपनी शिकायत को कैम्प मे आकर रखे होंगी कारवाई -पुलिस अधीक्षक पाकुड़ श्री प्रभात कुमार

झारखंड नामा ब्यूरों पाकुड़ : पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी निर्देश पर पाकुड़ पुलिस अधीक्षक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस दी जानकारी जहां लोग पहुंचकर अपनी पुलिस से जुड़ी समस्या के साथ-साथ अन्य समस्याओं को भी आकर लिखित रूप में दर्ज कर सकते हैं। एसपी श्री प्रभात शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया से मुखातिब हो यह जानकारी शेयर की। कहा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आगामी 10 सितंबर को पाकुड़ के हारिन डांगा हाई स्कूल कैंपस में नगर थाना , मुफस्सिल थाना और माल पहाड़ी ओपी इलाके के लोग पूर्वाह्न 11:00 बजे से आकर अपनी शिकायत या समस्या बता सकते हैं महेशपुर ब्लॉक के सीलमपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में अमरापारा, महेशपुर, पाकुड़िया, रद्दीपुर ओपी इलाके के लोग अपनी बात रख सकते हैं। साथ ही लिटीपारा के पंचायत भवन में लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर, सिमलोंग ओपी इलाके के लोग 10 सितंबर को अपनी समस्या कैंप में आकर दर्ज कर सकते हैं। एसपी ने बताया कि कैंप में पुलिस से जुड़ी मामले या स्तर की शिकायत या फिर समस्या परऑन द स्पॉट डिस्पोजल होगा। अगर अन्य विभाग से जुड़ी जैसे जमीन विवाद का मामला हो या फिर कोई विकास योजना , राशन योजना से जुड़ी शिकायत या समस्या आती है तो संबंधित विभाग को उनके पास कार्रवाई के लिए भेजकर समाधान किया जाएगा ।एसपी ने बताया कि शिकायत केंद्र में आवेदन देने वालों को रिसीविंग पर्ची भी दी जाएगी और प्राप्त आवेदनों पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी मॉनिटरिंग मेरे स्तर के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से प्रत्येक जिला के लिए वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया जाएंगे जो संबंधित जिलों में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन पर मॉनिटरिंग करने का काम करेंगे।एसपी ने मीडिया से अपील कर कहा कि इस कार्यक्रम के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर अपनी समस्या, शिकायत आकर रख सके. ताकि पुलिस अधिकारी के स्तर से उस पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। एसपी ने बताया कि यह कार्यक्रम आने वाले दिनों में अनुमंडल स्तर पर प्रखंड स्तर पर और पंचायत स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य पुलिस और पब्लिक के बीच दूरी को कम करना और उनके साथ फ्रेंडली रिलेशन डेवलप कर उनकी बातों को सुनना और उनकी समस्या का निदान और कार्रवाई करना है। लोग अपनी शिकायतें व्हाट्सएप, ट्विटर हैंडल और ईमेल से भी दर्ज कर सकते हैं।
Author: Jharkhand Nama
News portal





