झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा में शामिल होने को लेकर पाकुड़ से आजसू युवा कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना

झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा में शामिल होने को लेकर पाकुड़ से आजसू युवा कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना

पाकुड़/ युवा आजसू द्वारा रविवार को झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा का आयोजन धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में किया जा रहा है इसी को लेकर आजसू पार्टी के पाकुड़ जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम और युवा नेता अजहर इस्लाम की अध्यक्षता में सैकड़ो युवा कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए युवा नेता अजहर इस्लाम ने बताया झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में राज्यभर के युवा जुटेंगे। आक्रोशित युवा सरकार की वादाखिलाफियों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। मौके पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहसिन अली विभिन्न प्रखंड के मुखिया सहित के सैकड़ो आजसू कार्यकर्ता ट्रेनऔर बस से रांची के लिए रवाना हुए।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज