बोरिंग के नाम पर हो रहा लूट, विधायक बने तो एक-एक का कराएंगे जांच- अजहर इस्लाम
झारखंड नामा पाकुड़ ब्यूरो आजसू नेता युवा समाजसेवी अजहर इस्लाम ने गुरुवार को देर शाम सदर प्रखंड अंतर्गत संग्रामपुर पंचायत के घेराबाड़ी में जनसभा में शिरकत किया। उन्होंने अपने शुरुआती संबोधन में सभा में घंटो देर से पहुंचने के बावजूद लंबा इंतजार करने के लिए ग्रामीणों का आभार जताया। अजहर इस्लाम ने कहा कि यहां शाम 4:30 बजे सभा में मुझे उपस्थित होना था। लेकिन बंगाल में मेरे अपने रिश्तेदार के निधन हो जाने से जनाजा में शामिल होने के लिए बंगाल जाना पड़ा। जिस वजह से आने में काफी देर हो गई। आप सभी ने मेरा इंतजार किया, इसके लिए सभी का धन्यवाद करता हूं। अजहर इस्लाम ने कहा कि जिंदगी भर आप और हम कांग्रेस को वोट देते आ रहे हैं। लेकिन आम लोगों को उसका कोई फायदा नहीं मिला। अजहर इस्लाम ने कहा कि आज भी पानी और बिजली के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा की स्थिति बदतर है। उन्होंने कहा कि मैं जब राजनीति में आया, तब शुरू में ही संग्रामपुर मदरसा आया था। मदरसा में मीटिंग के दौरान जानकारी मिली कि पानी की समस्या के चलते छात्रों को काफी ज्यादा परेशानी होती है
Author: Jharkhand Nama
News portal





