पाकुड़ ज़िलें मे सरकारी जमीन की पर्चा से छेड़ छाड़ का बनाया तीन मंजिला महल

सरकार से हड़पा रैयत और रैयत दिखा कर कब्ज़ा किया परशुराम साहा
सरकारी जमीन पर लगे पुराने बृक्षों को भी गैर कानूनी तरीके से काट डाला

झारखंड नामा संवाददाता :लिट्टी पाड़ा प्रखंड के मौजा जबरदहा 15 के दाग नंबर -जमाबंदी 95 के अंतर्गत दाग 575मे हिरनपुर पशु अस्पताल पर्चा मे दर्ज़ है एवं रकवा -06-01-00धुर है पर इस जमीन की पर्चा से छेड़ छाड़ का खेल 2018से तत्कालीन उपायुक्त पाकुड़ दिलीप कुमार झा के कार्यकाल से चला उस समय पाकुड़ के शातिर और दबंग दिगम्बर साहा ने एक शिकायत आवेदन तत्कालीन उपायुक्त दिलीप कुमार झा को समर्पित किया था उक्त आवेदन दिनांक 28/09/18 की थी जिसमे आरोप लगाया गया था की हिरनपुर बाजार अंतर्गत जबरदहा मौजा नंबर -15जमाबंदी -95 के केशर हिन्द की विभिन्न दागो मे कुल 122बीघा 01कट्ठा 14धुर सरकारी मवेशी हाट की जमीन है इसमें से दाग नंबर 575 मैं 06-01-00धुर जमीन पशु अस्पताल के नाम से सर्व खतियान मे दर्ज़ है जिसमे अमित कुमार दास एवं उनके नाना ने जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है इस शिकायत के आलोक पर तत्कालीन उपायुक्त पाकुड़ दिलीप कुमार झा ने अंचल अधिकारी लिट्टी पाड़ा एवं अंचल अधिकारी हिरनपुर को पावर ऑफ़ कलेक्टरेट का उपयोग करते हुए एक पक्ष के अंदर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया था यह आदेश हाथो हाथ उक्त दिनांक 28/09/2018 को ही तत्कालीन उपायुक्त दिलीप झा ने लम्बा चौड़ा आदेश दिया ताकि अमित दास को तंग तबाह कर सकूँ पर तत्कालीन उपायुक्त ने इस पुरे जमीन की मापी मे आना कनि करने लगे इस आदेश के आलोक मे कार्यालय अंचल अधिकारी लिट्टी पाड़ा संजय कुमार ने 26/08/2018 को मापी हेतु तिथि निर्धारित किया था और आनन फानन मे उक्त सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य पैसे और पैरवी के बल पर चलता रहा मामला जारी रहा और सभी ग्रामीण गोल बंद होने लगे कई शिकायत हुई पर सारे मामले को पैरवी और पैसा के बल पर दबाने मे सफल रहे अब बात हुई की पशु अस्पताल की जमीन का रकवा मात्र -3बीघा है और सारी जमीन दाग नंबर 565 की है जिसके रैयत राजकुमार बगती को दिखाकर पाकुड़ के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी हरिबंश पंडित के कार्यकाल मे ज्ञापँक 420/सा पाकुड़ दिनांक 18/07/22के माध्यम से एक आदेश गुमराह करते प्राप्त कर अवैध दखल कब्ज़ा करने मे सफल रहे है
उक्त जमीन को लेकर पाकुड़ न्यायालय मे एक केस टाइटल सूट 38/09 चला था जिस केस मे दोनों पक्षो को ख़ारिज किया गया था इस जमीन को अवैध तरीके से कब्ज़ा किया गया है उक्त जमीन नन सेलेबल है और उक्त परशुराम साहा अवैध तरीके से नियम क़ानून को ताक पर रखते हुए उक्त जमीन पर करोड़ों की बिल्डिंग बना लिया है साथ साथ उक्त दाग पर लगे बड़े और पुराने बृक्ष को काट कर मनमाना कर रहे है इन्हे विभाग का और नेता का संगरक्षण प्राप्त है और इनकी पैरवी बहुत लम्बी है चुकि एक समय मे अवैध लकड़ी का बड़ा माफिया जो रहा है अब उक्त जमीन का मालिक तो बिमला देवी और पति परशुराम साहा है जो अवैध और अकूत सम्पति के जोर से नन सेलेबल जमीन को पर्चा से हेरा फेरी, फ़र्ज़ी रैयत बनाकर हासिल किये है
Author: Jharkhand Nama
News portal





