उपायुक्त  मनीष कुमार ने किया पाकुड़ जिले के 32 वें उपायुक्त के रूप में योगदान 

सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना प्राथमिकता- नव पदस्थापित उपायुक्त 

उपायुक्त  मनीष कुमार ने किया पाकुड़ जिले के 32 वें उपायुक्त के रूप में योगदान 

पाकुड़ के नये उपायुक्त  मनीष कुमार ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। पाकुड़ आने के बाद उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त  मृत्युंजय कुमार बरणवाल से समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में प्रभार ग्रहण किया। उपायुक्त श्री मनीष कुमार पाकुड़ जिले के 32 वें उपायुक्त के रूप में योगदान किया। इस मौके पर  मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

श्री मनीष कुमार, भारतीय प्रशासनिक सेवा 2018 बैच के अधिकारी हैं

पदभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थापित उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के सीजन की शुरुआत हो रही है, जिला प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराना है। टीम वर्क के साथ सभी चुनौतियों का सामना करेंगे:-उपायुक्तआगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 से संबंधित तैयारी पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि पूर्व से ही तैयारियां की गई हैं, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। सभी पदाधिकारी अनुभवी हैं, हम टीमवर्क के साथ सभी चुनौतियों का सामना करेंगे।मौके पर डीडीसी श्री महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्री अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री साईमन मरांडी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संजय पीएम कुजूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विकास कुमार त्रिवेदी ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज