समाहरणालय स्थित ईवीएम वज्रगृह को किया गया सील

विभिन्न राजनीतिक पार्टी प्रतिनिधि, डीईओ सह डीसी रहें उपस्थित

झारखंड नामा संवाददाता पाकुड़ : विधानसभा चुनाव 2024 हेतु दिनांक- 25. 10. 2024 को ईवीएम का प्रथम रेंडोमाइज़ेशन के पश्चात विधानसभावार ईवीएम को अलग अलग रखने हेतु दिनांक- 26.10.2024 को प्रारंभ किया गया कार्य आज दिनांक- 27.10.2024 रविवार को समाहरणालय स्थित ईवीएम वज्रगृह में आयोग के दिशा निर्देशानुसार पूर्ण किया गया। तत्पश्चात् मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक पार्टी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील किया गया। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नोडल पदाधिकारी, ईवीएम कोषांग, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवम् तीनों विभाग के निर्वाची पदाधिकारी आदि उपस्थित थे मौक पर ईवीएम वज्रगृह को सील करते हुए चाभी संबंधित क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सुपूर्द किया गया। मौके पर विभिन्न राजनीतिक पार्टी प्रतिनिधि उपस्थित रहें
Author: Jharkhand Nama
News portal





