आइएफडब्ल्यूजे ने मनाई स्थापना दिवस पदमाश्री बलबीर दत्त हुए शामिल वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच बाँटा कंबल 

आइएफडब्ल्यूजे ने मनाई स्थापना दिवस पदमाश्री बलबीर दत्त हुए शामिल वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच बाँटा कंबल 

झारखंड नामा संवाददाता रांची | इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट की झारखण्ड इकाई ने संगठन का स्थापना दिवस मनाया स्थापना दिवस के मौक़े पर झारखण्ड के पद्माश्री बलबीर दत्त शामिल हुए | राजधानी रांची के बरियातु स्थित ओल्ड ऐज होम में प्रदेश पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस के मौक़े पर बुजुर्गों के बीच केक एवं मिठाई खिलाया एवं बुजुर्गों के बीच कंबल दिया | मौक़े पर पदमाश्री बलबीर दत्त ने बुजुर्गों के बीच अपने विचार व्यक्त किए |

बताते चलें कि इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट देश की सबसे पुरानी संस्था है जो पत्रकार हित के लिए संघर्ष करती है | इसकी स्थापना देश की राजधानी दिल्ली में 28 अक्टूबर 1950 को की गई थी | संस्थापक अध्यक्ष के विक्रमराव के नेतृत्व में संगठन लगातार पूरे देश में अपना विस्तार कि है | 

आज के स्थापना दिवस के मौक़े पर पदमाश्री बलबीर दत्त प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सिंह परिहार, प्रदेश महासचिव दीपक कुमार, प्रभात रंजन, प्रेस क्लब के पूर्व सचिव शम्भू नाथ चौधरी, हिंदुस्तान के सब एडिटर आनंदनकेशव,आज तक के झारखण्ड चैनल हेड सत्यजीत कुमार, ऐबीपी न्यूज़ के चन्दन सिन्हा 

इंडिया टीवी के स्टेट हेड मुकेश सिन्हा,बीबीसी के पूर्व करेस्पोंडेंट नीरज मिश्रा, सन्मार्ग के ब्यूरो प्रमुख मनोज कुमार ट्राइबल टीवी के हेड मनोज शरण टाइम्स ऑफ झारखण्ड ऑब्जर्वर से रवि शर्मा उत्कल मेल से राजीव रंजन राष्ट्रीय खबर से वैशाली झारखण्ड जागरण से प्रियंका सिसोदिया रविवार पत्रिका से रितेश कुमार उपस्थित रहे |

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज