विधानसभा चुनाव 2024 के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कोषांग द्वारा क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

विधानसभा चुनाव 2024 के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कोषांग द्वारा क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

जिला प्रशासन ने मीडिया एकादश को 6 विकेट से हराया

मौके पर सभी को आगामी 20 नवंबर 2024 को स्वयं मतदान करने एवं दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का अपील भी किया गया

विधानसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोषांग के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिन रविवार को मतदाता जागरूकता/मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। ये मैच जिला प्रशासन एकादश एवं मीडिया एकादश के बीच खेला गया जिसमें मीडिया की ओर से 10 ओवर में 6 विकेट पर 102 रन बनाया जिसका पीछा करते हुए जिला प्रशासन की ओर से 7 ओवर में 3 विकेट पर 103 रन बनाकर जिला प्रशासन विजयी रहा।

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मीडिया प्रतिनिधियों को कॉफी मग देकर किया सम्मानित जिला प्रशासन की तरफ से सिटी मैनेजर मनीष मिश्रा ने 50 रन की पारी खेली एवं 2 विकेट भी हासिल किया। इन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 3 विकेट हासिल किया। इन्हें बेस्ट गेंदबाज का अवार्ड दिया गया। वहीं मीडिया के तरफ से अमित सिन्हा ने 47 रनों की पारी खेला। इन्हें बेस्ट बल्लेबाज का अवार्ड दिया गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि स्वीप के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य लोगो को मतदान के प्रति जागरूक कराना है। उन्होंने कहा कि आगामी 20 नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व मे सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए सभी को अपने-अपने घरो से निकल मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान करना है। इसके लिए पाकुड़ प्रशासन पूरी तरह से तैयार है जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने आगामी 20 नवंबर 2024 को मतदान दिवस के दिन सभी को अपने परिवार के साथ अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए तथा दूसरे को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि चुनाव मे लोगों की शत प्रतिशत भागीदारी हो ताकि पाकुड़ जिले का नाम इतिहास मे लिखा जा सके। उन्होंने कहा कि मतदान करना सभी की नैतिक जिम्मेवारी भी है जिसमे बढ़-चढ़ कर लोग अपनी सहभागिता निभाये तथा 20 तारीख को सभी खिलाड़ी 20-20 लोगों को प्रेरित कर मतदान भी करायें। इसी तरह यदि सभी लोग प्रयास करेंगे तो पाकुड़ जिला शत प्रतिशत मतदान कर सकेगा।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज