आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम की जनसम्पर्क और पद यात्रा लगातार जारी
एनडीए के सहयोगी के साथ जनसम्पर्क जारी
पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा से आजसू पार्टी के प्रत्याशी अजहर इस्लाम अपने लाव लस्कर के साथ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पाकुड़ शहर के तांती पाड़ा, कूड़ा पाड़ा, अलीगंज, खदान पाड़ा, तलवा डांगा, किता झोर, चापाडांगा, बाउरीपाडा, विषहरी टोला, कलिकापुर, बल्लभपुर मे जनसम्पर्क सह पद यात्रा हुई जिसमे एन डी ए के सभी साथियो को मंच पर देखा गया जिसमे तातीपाडा के कार्यक्रम मे भास्कर पांडे ने महिलाओ और पुरुष को सम्बोधित करते हुए कहा की हमारे इस विधानसभा क्षेत्र मे हिन्दू वोटर करीब 80 हज़ार है अगर हिन्दू वोट एनडी ए गठबंधन के प्रत्याशी अजहर इस्लाम को आप सभी मतदाता अपने राष्ट्र धर्म समझ कर आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम को अपना मत देकर एनडीए गठबंधन की गाठ को मजबूत करें और पाकुड़ के विकास मे सहयोग करें आजसू के प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा की हम जात पात की राजनीती नहीं बल्कि विकास की राजनीती करने के लिए आज इस चुनाव के मैदान मे हूं और इसमें आप सभी का प्यार और आशीर्वाद भी मिल रहा है मैं इस बात से सहमत हूं की जिस तरह आप सब प्यार सम्मान दे रहे है ठीक उसी प्रकार अपनी अंतर आत्मा से एक बार गहराई से आत्म चिंतन कर अपनी विवेक और बुद्धि को थोड़ा जोर देकर ईवींएम के नंबर 1पर अपना बहुमूल्य प्यार आशीर्वाद को उस मशीन पर दे डाले ताकि मे उस प्यार और आशीर्वाद से आपके विकास और आशीर्वाद को सही से निर्वाहन कर सकूँ
Author: Jharkhand Nama
News portal





